लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2 गृह विज्ञान

बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2 गृह विज्ञान

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :200
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2783
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2 गृह विज्ञान - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- निगरानी के विभिन्न प्रकारों का वर्णन कीजिए।

उत्तर -

निगरानी को दो प्रकारों में विभक्त किया जा सकता-

(1) लाभार्थी संपर्क निगरानी - लाभार्थी संपर्क निगरानी सफल संपूर्ण परियोजना निगरानी की कुँजी है। भौतिक और वित्तीय निगरानी प्रबंधन सूचना प्रणाली का पहला प्रमुख घटक है इससे सामान्यतः परियोजना की सेवाओं और आगतों के व्यवस्था और वितरण को आँका (मूल्यांकन) जाता है। लेकिन परियोजना प्रबंधक को यह भी ज्ञात होना चाहिए कि सेवाओं को लिया (स्वीकार किया जा रहा है या नहीं और उन्हें किस प्रकार एकीकृत किया जा रहा है।

लाभार्थी संपर्क निगरानी निम्नलिखित के लिए अपनाई जाती है-

(i) प्रत्येक सहभाग का रिकॉर्ड रखने के लिए (क्रेडिट, स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और ऐसी परियोजना का औचित्य) और सेवा के प्रभाव और प्रयोक्ताओं (उपभोक्ता - जन) संगठन की निगरानी करने हेतु इनका समय-समय पर विश्लेषण करने के लिए।

(ii) प्रबंधकों को परियोजना की प्रगति और इसके लाभार्थियों की अनुक्रियाओं का मूल्यांकन करने योग्य बनाने के लिए नियमित सर्वेक्षण अनुसूचियाँ सुव्यवस्थित करने के लिए।

(iii) सफलता के वृत्तांतों या समस्याओं के संबंध में प्रबन्धकों को सावधान या सजग करने के लिए अनौपचारिक साक्षात्कारों का प्रयोग करने के लिए।

(2) प्रक्रिया निगरानी - परियोजना कार्यान्वयन कुछ विशिष्ट परिणामों को कार्यान्वित करने के लिए आगतों/ संसाधनों के फैलाने से प्रारंभ होता है। उद्देश्यों को परिणामों में परिवर्तित करने में कुछ विधियाँ, गतिविधियाँ और कुछ घटनाओं (विषय / क्रियाओं) को पूरा करना सम्मिलित होते हैं। यह निम्नलिखित क्रमानुसार (अनुक्रम) में होता है-

(i) प्रक्रिया - यह गतिविधियों को संचालित व आयोजित करने का तरीका है। प्रक्रियाएँ सतत् और गतिविधियाँ हैं। उदाहरण के लिए, प्रक्रिया के रूप में सौहार्द बनाना स्व-सहायता समूह गठन गतिविधियों, प्रशिक्षण इत्यादि के लिए प्रांसगिक है।

(ii) मील के पत्थर – ये उपलब्धियों का क्रम है जिससे एक गतिविधि (एक घटना) की एक अवस्था पूरी होती है।

(iii) गतिविधियाँ - गतिविधियों के परिणाम प्राप्त करने के लिए जो हम करते हैं, वे ही गतिविधियाँ हैं। गतिविधियों का सदैव प्रारंभ और अंत होता है और ये बजट से जुड़ी संख्याओं से संबद्ध होती हैं।

(iv) परिणाम - परियोजना खत्म होने से पहले परियोजना से जो प्राप्त होता है, वह परिणाम है।

प्रक्रिया निगरानी एक उपागम है जो यह सुनिश्चित करती है कि प्रक्रियाएँ वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए परिचालित की गई हैं और पूरी प्रक्रिया के दौरान गुणवत्ता को बनाए रखा जाएगा। जब तक फोकस न केवल आगतों और निर्गतों (परिणाम) पर बल्कि किसी तरीके से परिणामों को प्राप्त किया जा रहा है और किस तरह से गुणवत्ता सूचक निर्मित किए गए और उनका पता लगाया जाता है, प्रक्रिया निगरानी उपयोगी और सफलं होगी। प्रक्रिया निगरानी को लेकर अक्सर यह भ्रम होता है कि यह रूढिगत प्रगति निगरानी है। रूढ़िगत प्रगति निगरानी का प्रमुख ध्यान परियोजना के भौतिक, वित्तीय और संभार / पहलुओं पर केन्द्रित होता है जबकि प्रक्रिया निगरानी उन महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं से संबंधित है जो सीधे परियोजना के उद्देश्यों से संबंधित होती हैं। उदाहरण के लिए, प्रगति निगरानी आयोजित प्रशिक्षण सत्रों की संख्या या / जल आपूर्ति संबंधी पूरे किए कार्य का प्रतिशत पर ध्यान केन्द्रित हैं; जबकि प्रक्रिया निगरानी में प्रशिक्षण की गुणवत्ता या पहचान, डिजाइन, स्थल - चयन और निर्माण- पर्यवेक्षण में समुदाय सहभागिता के स्तर का मूल्यांकन किया जाता है। एक आदर्श एम० एण्ड ई० प्रणाली (निगरानी एवं मूल्यांकन प्रणाली) में प्रगति और प्रक्रिया निगरानी दोनों के अवयव समाविष्ट होते हैं।

प्रक्रिया निगरानी परियोजना प्रबंधन को समुदाय की माँगों के प्रति परियोजना अनुक्रियाशीलता को बेहतर बनाने के लिए किए जाने वाले बदलावों, प्रभाव को अधिकतम करने और स्थायी परिणामों की संभावना को बेहतर बनाने के संबंध में सूचित करती है या परियोजना अंतःक्षेप और परिणामों की गुणवत्ता और प्रभाव का मूल्यांकन करती है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- सामुदायिक विकास से आप क्या समझते हैं? सामुदायिक विकास कार्यक्रम की विशेषताएँ बताइये।
  2. प्रश्न- सामुदायिक विकास योजना का क्षेत्र एवं उपलब्धियों का वर्णन कीजिए।
  3. प्रश्न- सामुदायिक विकास कार्यक्रम के उद्देश्यों को विस्तारपूर्वक समझाइए।
  4. प्रश्न- सामुदायिक विकास की विधियों को समझाइये।
  5. प्रश्न- सामुदायिक विकास कार्यक्रम के सिद्धान्तों का वर्णन कीजिए।
  6. प्रश्न- सामुदायिक विकास की विशेषताएँ बताओ।
  7. प्रश्न- सामुदायिक विकास के मूल तत्व क्या हैं?
  8. प्रश्न- सामुदायिक विकास के सिद्धान्त बताओ।
  9. प्रश्न- सामुदायिक विकास कार्यक्रम की सफलता हेतु सुझाव दीजिए।
  10. प्रश्न- सामुदायिक विकास कार्यक्रम क्या है?
  11. प्रश्न- सामुदायिक विकास योजना संगठन को विस्तार से समझाइए।
  12. प्रश्न- सामुदायिक संगठन से आप क्या समझते हैं? सामुदायिक संगठन को परिभाषित करते हुए इसकी विभिन्न परिभाषाओं का वर्णन कीजिए।
  13. प्रश्न- सामुदायिक संगठन की विभिन्न परिभाषाओं के आधार पर तत्त्वों का वर्णन कीजिए।
  14. प्रश्न- सामुदायिक संगठन के विभिन्न प्रकारों को स्पष्ट कीजिए।
  15. प्रश्न- सामुदायिक विकास संगठन की सैद्धान्तिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालिये।
  16. प्रश्न- सामुदायिक संगठन के विभिन्न उद्देश्यों का वर्णन कीजिए।
  17. प्रश्न- सामुदायिक संगठन की आवश्यकता क्यों है?
  18. प्रश्न- सामुदायिक विकास संगठन के दर्शन पर संक्षिप्त लेख लिखिए।
  19. प्रश्न- सामुदायिक विकास संगठन की अवधारणा को स्पष्ट कीजिए।
  20. प्रश्न- सामुदायिक विकास प्रक्रिया के अन्तर्गत सामुदायिक विकास संगठन कितनी अवस्थाओं से गुजरता है?
  21. प्रश्न- सामुदायिक विकास संगठन की विशेषताएँ बताइये।
  22. प्रश्न- सामुदायिक संगठन और सामुदायिक विकास में अंतर स्पष्ट कीजिए।
  23. प्रश्न- सामुदायिक विकास संगठन और सामुदायिक क्रिया में अंतर बताइये।
  24. प्रश्न- सामुदायिक विकास संगठन के प्रशासनिक ढांचे का वर्णन कीजिए।
  25. प्रश्न- सामुदायिक विकास में सामुदायिक विकास संगठन की सार्थकता एवं भूमिका का वर्णन कीजिए।
  26. प्रश्न- गृह विज्ञान प्रसार शिक्षा से आप क्या समझते हैं? गृह विज्ञान प्रसार शिक्षा का क्षेत्र समझाइये।
  27. प्रश्न- गृह विज्ञान प्रसार शिक्षा के उद्देश्यों का विस्तार से वर्णन कीजिये।
  28. प्रश्न- गृह विज्ञान प्रसार शिक्षा की विशेषताएँ समझाइयें।
  29. प्रश्न- ग्रामीण विकास में गृह विज्ञान प्रसार शिक्षा का महत्व समझाइये।
  30. प्रश्न- गृह विज्ञान प्रसार शिक्षा के क्षेत्र, आवश्यकता एवं परिकल्पना के विषय में विस्तार से लिखिए।
  31. प्रश्न- समेकित बाल विकास सेवा (ICDS) कार्यक्रम को विस्तार से समझाइए।
  32. प्रश्न- स्वर्ण जयन्ती ग्राम स्वरोजगार योजना के बारे में बताइए।
  33. प्रश्न- राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) पर एक टिप्पणी लिखिये।
  34. प्रश्न- राष्ट्रीय सेवा योजना (N.S.S.) पर टिप्पणी लिखिये।
  35. प्रश्न- नेहरू युवा केन्द्र संगठन का परिचय देते हुए इसके विभिन्न कार्यक्रमों का वर्णन कीजिए।
  36. प्रश्न- नेहरू युवा केन्द्र पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये।
  37. प्रश्न- कपार्ट एवं गैर-सरकारी संगठन की विकास कार्यक्रम में महत्वपूर्ण घटक की भूमिका निभाते हैं? विस्तृत टिप्पणी कीजिए।
  38. प्रश्न- बाल कल्याण से सम्बन्ध रखने वाली प्रमुख संस्थाओं का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
  39. प्रश्न- हेल्प एज इण्डिया के विषय में आप क्या जानते हैं? यह बुजुर्गों के लिए किस प्रकार महत्वपूर्ण है? प्रकाश डालिए।
  40. प्रश्न- संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) से आप क्या समझते हैं? इसके कार्यों व महत्व पर प्रकाश डालिये।
  41. प्रश्न- बाल विकास एवं आप (CRY) से आप क्या समझते हैं? इसके कार्यों एवं मूल सिद्धान्तों पर प्रकाश डालिए।
  42. प्रश्न- CRY को मिली मान्यता एवं पुरस्कारों के विषय में बताइए।
  43. प्रश्न- बाल अधिकार का अर्थ क्या है?
  44. प्रश्न- बच्चों के लिए सबसे अच्छा एनजीओ कौन-सा है?
  45. प्रश्न- राष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस कब मनाया जाता है?
  46. प्रश्न- नेतृत्व से आप क्या समझते है? नेतृत्व की प्रमुख विशेषताओं का विश्लेषण कीजिये।
  47. प्रश्न- नेतृत्व के विभिन्न प्रारूपों (प्रकारों) की विस्तृत विवेचना कीजिए।
  48. प्रश्न- नेतृत्व प्रशिक्षण से आप क्या समझते हैं? इसके महत्व पर प्रकाश डालिए।
  49. प्रश्न- नेतृत्व प्रशिक्षण की प्रमुख प्रविधियों का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
  50. प्रश्न- कार्यस्थल पर नेताओं की पहचान करने की विधियों का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
  51. प्रश्न- ग्रामीण क्षेत्रों में कितने प्रकार के नेतृत्व पाए जाते हैं?
  52. प्रश्न- परम्परागत ग्रामीण नेतृत्व की विशेषताएँ बताइये।
  53. प्रश्न- नेतृत्व प्रशिक्षण को किन बाधाओं का सामना करना पड़ता है?
  54. प्रश्न- नेतृत्व की प्रमुख विशेषताओं को बताइए।
  55. प्रश्न- नेतृत्व का क्या महत्व है? साथ ही नेतृत्व के स्तर को बताइए।
  56. प्रश्न- नेतृत्व प्रशिक्षक से आप क्या समझते हैं? एक नेतृत्व प्रशिक्षक में कौन-से गुण होने चाहिए? संक्षेप में बताइए।
  57. प्रश्न- एक अच्छा नेता कैसा होता है या उसमें कौन-से गुण होने चाहिए?
  58. प्रश्न- एक अच्छा नेता कैसा होता है या उसमें कौन-से गुण होने चाहिए?
  59. प्रश्न- विकास कार्यक्रम का अर्थ स्पष्ट करते हुए विकास कार्यक्रम के मूल्यांकन में विभिन्न भागीदारों के महत्व का वर्णन कीजिए।
  60. प्रश्न- विकास कार्यक्रम चक्र को विस्तृत रूप से समझाइये | इसके मूल्यांकन पर भी प्रकाश डालिए।
  61. प्रश्न- विकास कार्यक्रम तथा उसके मूल्यांकन के महत्व का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
  62. प्रश्न- सामुदायिक विकास कार्यक्रम के प्रमुख घटक क्या हैं?
  63. प्रश्न- कार्यक्रम नियोजन से आप क्या समझते हैं?
  64. प्रश्न- कार्यक्रम नियोजन की प्रक्रिया का उदाहरण सहित विस्तृत वर्णन कीजिए।
  65. प्रश्न- अनुवीक्षण / निगरानी की विकास कार्यक्रमों में क्या भूमिका है? टिप्पणी कीजिए।
  66. प्रश्न- निगरानी में बुनियादी अवधारणाएँ और तत्वों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत कीजिए।
  67. प्रश्न- निगरानी के साधन और तकनीकों का तुलनात्मक अध्ययन कीजिए।
  68. प्रश्न- मूल्यांकन डिजाइन (मूल्यांकन कैसे करें) को समझाइये |
  69. प्रश्न- मूल्यांकन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा कीजिए।
  70. प्रश्न- मूल्यांकन की विभिन्न विधियों का वर्णन कीजिए।
  71. प्रश्न- निगरानी का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
  72. प्रश्न- निगरानी के विभिन्न प्रकारों का वर्णन कीजिए।
  73. प्रश्न- निगरानी में कितने प्रकार के सूचकों का प्रयोग किया जाता है?
  74. प्रश्न- मूल्यांकन का अर्थ और विशेषताएँ बताइये।
  75. प्रश्न- निगरानी और मूल्यांकन के बीच अंतर लिखिए।
  76. प्रश्न- मूल्यांकन के विभिन्न प्रकारों को समझाइये।

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book